magbo system

Editor

पत्नी की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया

कमरे का नजारा देखकर परिजन हैरान… दरवाजा तोड़ निकाले गए शव

VK Finance

अमरोहा। मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव हलूपुरा में कोचिंग सेंटर संचालक विनय कुमार शर्मा (26) ने अपनी पत्नी आंचल शर्मा (24) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद में खुद को भी गोली से उड़ा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने सबूत जुटाए। पुलिस ने रात में ही पति-पत्नी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से तमंचा भी बरामद किया गया है। गांव में किशोरी लाल शर्मा का परिवार रहता है। वह मंडी धनौरा की वेव इंडस्ट्रीज में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं। उनके बेटे विनय की शादी छह साल पहले क्षेत्र के गांव पेली तगा में रहने वाले नरेंद्र शर्मा की बेटी आंचल शर्मा के साथ हुई थी। आंचल शर्मा पर दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी चार साल की है, जबकि छोटा बेटा दो साल का है। विनय कोचिंग सेंटर चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। लॉकडाउन के समय पर कोचिंग सेंटर बंद हो गया था। इसके बाद से विनय घर पर ही थे। परिवार में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। बुधवार की रात विनय ने अपनी पत्नी आंचल शर्मा और मां सुशीला के साथ चाय पी थी। इस दौरान आंचल शर्मा के पिता नरेंद्र शर्मा भी आए हुए थे। घटना के समय किशोरी लाल अपने समधी नरेंद्र शर्मा के साथ घेर में सोए हुए थे। तभी विनय ने अपनी पत्नी आंचल की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद को भी उड़ा लिया। गोली की आवाज सुनकर सुशीला देवी की आंख खुल गई।
वह दौड़कर घेर में पहुंचीं और किशोरी लाल को गोली चलने की बात बताई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कमरा भीतर से लॉक था।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment