वाराणसी में करवा चौथ: उत्साह और समर्पण के साथ मनाया गया पर्व

खबर को शेयर करे

वाराणसी में करवा चौथ का पर्व इस साल बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। आकाश सिंह-रोशनी सिंह, आशीष सिंह- रचना सिंह ,गणपत राय-कुसुम राय ने इस विशेष अवसर को बड़े उत्साह के साथ मनाया। हर साल की तरह इस बार भी करवा चौथ का महत्व पतिव्रता स्त्रियों के लिए विशेष रहा। पत्नियां पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्र दर्शन के बाद अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।

रचना सिंह व रोशनी सिंह ने पारंपरिक साड़ी पहनकर और सोलह श्रृंगार करके व्रत की पूजा संपन्न की। दोनों ने अपने पतियों के साथ पूजा की थाली सजाई, जिसमें दीया, रोली, चावल, पानी का लोटा और मिठाई रखी गई। वही आकाश सिंह व आशीष सिंह ने इस पावन अवसर पर अपनी पत्नियों के साथ पूजा में सहयोग किया। पूजा के बाद महिलाओं ने चंद्रमा के दर्शन किए और अपने पतियों को छलनी से देखकर व्रत तोड़ा।

इस पर्व के दौरान, उनके घर में विशेष पकवान तैयार किए गए, जिनमें पूड़ी, पनीर की सब्जी, खीर,और मिठाईयों का विशेष महत्व रहा। बाजारों में भी रौनक थी, जहां साज-सज्जा की वस्तुएं, चूड़ियां, बिंदी, और कपड़ों की बिक्री में वृद्धि देखी गई। पूरे शहर में करवा चौथ के त्योहार की झलक ने सभी के दिलों में उत्साह भर दिया।

करवा चौथ का यह पर्व न केवल दांपत्य जीवन की मिठास को बढ़ाता है, बल्कि पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम और समर्पण का प्रतीक भी माना जाता है।

इसे भी पढ़े -  चंदौली: सावन के पवित्र महीने के दौरान डीडीयू जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ में भारी वृद्धि