कुशीनगर में पत्रकार मिलन समारोह का हुआ आयोजन,पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर पत्रकारों ने भरी हुंकार पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की सरकार से की मांग

खबर को शेयर करे

गोरखपुर कुशीनगर में आज बुद्धवार को अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के बैनर तले प्रदेश स्तरीय पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन किया गया।जहां कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी,अजय प्रताप सिंह,चंद्रमोहन सिंह गोपाल,हासिम अहमद तथा मनोज कुमार सिंह ने माँ सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम काशुभारंभ किया।
जहाँ पत्रकार मिलन समारोह में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के पत्रकार साथियों ने बढ़चढ़ कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह सहित कुशीनगर के पत्रकारों द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रजनीकांत मणि त्रिपाठी सहित आए हुए सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ,अंग बस्त्र एवं सम्मान पत्र देकर भावपूर्ण स्वागत किया।
इसके बाद सभी पत्रकार साथियों ने बारी-बारी से पत्रकारों की विभिन्न समस्या और पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर अपने-अपने विचार रखते हुए भगवान गौतम बुद्ध की पावन धरती से हुंकार भरते हुए,पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की सरकार से मांग की।

पूर्व स्थानीय विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार का ब्यक्तित्व असाधारण होता है।वह अपने ब्यक्तित्व से दुनिया को बदल सकता है।हियर सेंस के बजाय पत्रकार खुद घटना स्थल पर जाकर खबर लिखे।जो दिखे वह लिखें।पत्रकार सुरक्षा कानून के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि इस मुहिम को नैतिक समर्थन दे।
वही मनीष कुमार जायसवाल ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का सजग प्रहरी होता है।वही चंद्रमोहन सिंह गोपाल ने कहा कि पत्रकार साथी अपने-अपने क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों विधायक, सांसद,मंत्री को प्रेरित करें कि पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के लिए सदन में उठाए। ताकि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो सके।
वही बिजनौर के जिलाध्यक्ष हासिम अहमद ने कहा कि पत्रकारों को सच लिखने की आदत डालनी चाहिए जो देखे वही लिखें।पक्षकार बनने की जरूरत नहीं है।उसी से पत्रकार जाना जाएगा।कही सुरक्षा का सवाल नही है।खुद में चेतना जागृत करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हृदया नंद शर्मा तथा कुशल संचालन कवि सन्तोष संगम द्वारा किया गया।

इसे भी पढ़े -  मोदी की तारीफ कर वसुंधरा ने कहा राजस्थान नहीं छोड़ूंगी,

प्रदेश स्तरीय पत्रकार मिलन समारोह के दौरान विपिन कांत सिंह,महिला विंग संयोजिका मनीषा सिंह चौहान,राजकुमार, विजय यादव,सतीश पांडेय,विजय रावज्ञानेश्वर बरनवाल,आदि कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे।