magbo system

Editor

अमडा में संयुक्त चिकित्सालय का होगा ध्वतीकरण ,डीएम से पुनः जांच करवाने को पूर्वविधायक ने किया मांग


धीना।नरवन के अमडा में संयुक्त चिकित्सालय को जर्जर बताकर उसे ध्वस्तीकरण कराने को निर्देश दिया गया है।इसको देखते हुए पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू ने चिकित्सालय पर पहुंचकर डीएम से भवन का पुनः जांच कर कार्रवाई करने का मांग किया।उन्होंने कहा कि अमडा में स्थित 32 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय का निर्माण पंडित कमलापति त्रिपाठी ने कराया था।ताकि नरवन वासियों को चिकित्सा में सहूलियत मिल सके।बावजूद विभाग की लापरवाही से धीरे धीरे चिकित्सकीय व्यवस्था बेपटरी होने पर दो शैय्या का अस्पताल बन कर रह गया।जबकि मैने अपने कार्यकाल में डेढ़ करोड़ की लागत से अस्पताल का बाउंड्री वाल,भवन का मरम्मत, चिकित्सकों का आवास का निर्माण,पानी की लिए टंकी को व्यवस्था कराकर सुचारु रूप से चलवाने का काम किया था।लेकिन अब अस्पताल की व्यवस्था बेपटरी होने से ग्रामीणों को चिकित्सकीय व्यवस्था का लाभ नहीं मिल पा रहा है।वही अब अस्पताल जर्जर होने की स्थिति में इसे ध्वस्तीकरण किया जा रहा है।लेकिन डीएम से मांग है कि एक बार पुनः अस्पताल भवन का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई किया जाए।नरवन वासियों के लिए यह अस्पताल लाइफ लाइन है।अस्पताल को सुचारु रूप से चलवाने से क्षेत्रीय ग्रामीणों को चिकित्सकीय व्यवस्था में काफी राहत मिल जाएगी।आरोप लगाया कि एक तो नए अस्पताल को बनवाया नहीं जा रहा है वहीं बने अस्पताल का ध्वस्तीकरण किया जा रहा है।

VK Finance

अवधेश राय

खबर को शेयर करे

Leave a Comment