magbo system

Editor

बिजली चेकिंग में हेरफेर करने वालों पर गिरी गाज,दो जेई,एसडीओ और अधिशासी अभियंता निलंबित

लखनऊ।बिजली चेकिंग के नाम पर उपभोक्ता विनोद कुमार सिंह और उनके दामाद सेना में हवलदार प्रदीप कुमार सिंह से अभद्र व्यवहार,सुविधा शुल्क और जबरन केबल काटने के मामले में दो अवर अभियंता,उपखंड अधिकारी और सेस प्रथम के अधिशासी अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। घटना 23 जून 2024 को निलमथा के विजय नगर में हुई। तीन दिन में ही मामले की रिपोर्ट आ गई।

VK Finance

26 जून को सभी को निलंबित कर दिया गया।जांच में उपखंड अधिकारी राजेश कुमार कोई उचित जवाब अपने पक्ष में नहीं दे पाए। वहीं जांच टीम ने जब मामले की जानकारी अधिशासी अभियंता दुर्गेश यादव से ली तो उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी। दुर्गेश यादव को भी शिथिलता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया।

शिकायतकर्ता विनोद कुमार सिंह ने सीएम के यहां शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि उनके निलमथा के विजय नगर आवास में उतरेठिया उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी राजेश कुमार,अवर अभियंता जितेंद्र कुमार मिश्रा,शिव प्रसाद मिश्रा टीम के साथ चेकिंग के नाम पर घर में घुस आए और छत पर चढ़ गए।तीनों अभियंताओं और कर्मियों ने

खबर को शेयर करे

Leave a Comment