magbo system

Editor

बसपा विधायक के घर आईटी की रेड खत्म, जानिए मिला कितना कैश

INDIA VOICE

VK Finance

लखनऊ. बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ आवास और दफ्तर पर इनकम टैक्स की छापेमारी खत्म हो गई है. तकरीबन I 10 घंटे तक उमाशंकर सिंह के यहां रेड चली. उमाशंकर सिंह के बलिया के भी ठिकाने पर भी रेड हुई थी. सूत्रों के मुताबिक इनकम टक्स विभाग को तीन करोड़ से अधिक कैश और उमाशंकर सिंह के कंपनी से जुड़े कागजात व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को अधिकारियों ने सीज किया है. हालांकि, अभी विभाग की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. बता दें कि बलिया के रसड़ा सीट से तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह एक बड़े कारोबारी भी हैं.

छापेमारी के दौरान आयकर विभाग के 50 से अधिक अधिकारी पुलिस की मौजूदगी में पहुंचे थे. टीम ने कंपनी से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात, लेखा-जोखा, बैंक संबंधी दस्तावेज और कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे मोबाइल, कंप्यूटर और लैपटॉप अपने साथ ले गए. ये सामग्री आगे जांच के लिए दिल्ली या संबंधित आयकर कार्यालय में भेजी जाएगी.

कैंसर से जूझ रहे हैं उमाशंकर सिंह

आयकर विभाग ने इस कार्रवाई की वजह या प्राप्त नतीजों के बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. हालांकि, यह जांच वित्तीय लेन-देन, संपत्ति और आय के स्रोतों से जुड़ी बताई जा रही है. उमाशंकर सिंह पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे हैं और लखनऊ में अपने घर पर आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं. इस वजह से विधानसभा सत्र में भी वे हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं.

खबर को शेयर करे

Leave a Comment