magbo system

Editor

मुंबई से गुवाहाटी जा रही इंडिगो फ्लाइट की बांग्लादेश की राजधानी ढाका में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई हैं

मुंबई से गुवाहाटी जा रही IndiGo की फ्लाइट के बांग्लादेश की राजधानी ढाका में इमरजेंसी लैंडिग करने की खबर है. मिल रही जानकारी के अनुसार IndiGo की फ्लाइट संख्या 6E 5319 को मुंबई से गुवाहाटी जाना था लेकिन गुवाहाटी में घना कोहरा होने की वजह से फ्लाइट वहां लैंड नहीं हो पाया और उसे ढाका के एयरपोर्ट पर उतारा गया. खास बात ये है कि इस फ्लाइट में जितने भी यात्री हैं उनके पास पासपोर्ट नहीं है. ऐसे में सभी यात्री ढाका एयरपोर्ट पर खड़े इस विमान के अंदर ही बैठे हैं.

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment