मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक 17 साल के लड़के की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव एक बंद पड़े सरकारी बारात घर में मिला है।
लाश मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उसने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। उसके बाद लोगों से पूछताछ की। परिजन ने उसके दो दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।