वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के बनकट ब्यास पूरा गांव में आज भोर में एक युवक ने घरेलू विवाद से परेशान होकर फांसी लगा ली। जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय राहुल मिश्रा ने करीब चार वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। दंपत्ति का डेढ़ वर्ष का एक बच्चा भी है।

फांसी लगाने से पहले राहुल ने अपने एक दोस्त को ऑडियो भेजा था, जिसमें उसने पत्नी से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात कही। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम से जांच कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के पिता भवानी मिश्रा ने बताया कि राहुल उनका इकलौता बेटा था। बेटे की मौत से मां रानी मिश्रा का रो-रोकर बुरा हाल है।
