रानी सती दादी शोभा यात्रा की भव्य शुरुआत, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया हिस्सा

खबर को शेयर करे

वाराणसी, 24 नवम्बर 2024। आज सुबह मैदागिन से रामकटोरा रोड पर काशी गौशाला से शुरू हुई रानी सती दादी की शोभा यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा में ‘जय दादी’ के उद्घोष के साथ ध्वज लहराते और भजन गाते श्रद्धालु चल रहे थे। इस यात्रा में पांच सौ से अधिक महिलाएं मंगलकलश लेकर चल रही थीं।

शोभायात्रा के मार्ग में प्रमुख स्थलों पर श्रद्धालुओं और स्थानीय नेताओं ने यात्रा का स्वागत किया। मैदागिन पर कृष्ण गोपाल तुलस्यान और मनोज देव अग्रवाल ने, कबीरचौरा पर पप्पू साबू ने, पिपलानी कटरा पर अतुल जी ने सपरिवार यात्रा का स्वागत किया। कबीर रोड व्यापार मंडल और रामकटोरा तीराहे पर मारवाड़ी समाज ने पुष्प वर्षा और आरती से यात्रा का स्वागत किया। रामकटोरा चौराहे पर लाॅयन्स क्लब वाराणसी रायल ने भी यात्रा का स्वागत किया।

शोभायात्रा की शुरुआत काशी गौशाला से हुई, जिसमें सबसे आगे ज्योति (मशाल) और बड़े ध्वज के साथ रमेश चौथरी, दीपक बजाज और अन्य प्रमुख लोग चल रहे थे। इसके बाद कलशधारी महिलाएं, ऊंट और घोड़ी पर सवार श्रद्धालु, बैंड, डमरू दल और भजन मंडली यात्रा का हिस्सा थे। रथ से प्रसाद वितरण भी किया जा रहा था। रानी सती धाम पहुंचने पर मंदिर के ट्रस्टी संजय झुनझुनवाला, आनंद तुलस्यान और अन्य ने यात्रा का स्वागत किया।

इस अवसर पर रानी सती मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए गए। महिलाओं ने मंगलकलश अर्पित कर प्रसाद प्राप्त किया, वहीं ध्वजधारियों ने रानी सती दादी के समक्ष ध्वज अर्पित किए। दोपहर में तीन सौ से अधिक महिलाओं ने संगीतमय माहौल में ढाई घंटे का दादी मंगल पाठ किया। शाम को 51 दंपतियों ने महाआरती की और संगीतमय भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस वर्ष रजत जयंती के अवसर पर इस आयोजन को और भी भव्य रूप में मनाया गया है।

इसे भी पढ़े -  ॐ जय शिव ओंकारा आरती: महादेव की कृपा प्राप्त करने का पावन मार्ग
Shiv murti
Shiv murti