हिमाचल के राज्यपाल ने किया भगवान मार्कण्डेय महादेव के दर्शन

खबर को शेयर करे

वाराणसी जिले के चैबेपुर क्षेत्र के कैथी स्थित ऐतिहासिक और पौराणिक मारकंडेय महादेव धाम में शनिवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला का आगमन हुआ। राज्यपाल ने श्रद्धा भाव से मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। पूजन कार्यक्रम मंदिर के पूर्वजों द्वारा परंपरागत मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। राज्यपाल श्री शुक्ला ने कहा कि “काशी के कण-कण में भगवान शिव का वास है, यहां आकर आत्मा को अनूठी शांति मिलती है। यह नगरी केवल आध्यात्मिक ही नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना का केंद्र भी है।” उन्होंने मारकंडेय धाम की महत्ता का उल्लेख करते हुए इसे काशी की अद्वितीय धरोहर बताया।पूजन अवसर पर श्री गोस्वामी समिति द्वारा राज्यपाल का भव्य स्वागत किया गया। समिति अध्यक्ष बजरंगी गिरी की अगुवाई में मंत्री संतोष कुमार गिरी, पप्पू गिरी, रिंकू गिरी, मुन्ना गिरी, मारकंडे गिरी, श्यामू गिरी, राजेश गिरी, लकी गिरी, अनिल गिरी समेत समस्त गोस्वामी समिति परिवार उपस्थित रहा।

इसे भी पढ़े -  महाराजगंज एआरटीओ 10 लाख के गबन में निलंबित
Shiv murti