magbo system

Editor

पहाड़ी गांव सड़क विवाद: महिलाओं का धरना, रात में दोनों पक्षों में टकराव, पुलिस ने काम रुकवाया

वाराणसी। मडुआडीह थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 38 (ककरमत्ता) स्थित पहाड़ी गांव में मुख्य मार्ग पर सड़क निर्माण को लेकर शनिवार शाम से महिलाओं ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क निर्माण को लेकर चल रहे विवाद के कारण पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

VK Finance

धरना दे रही महिलाओं का कहना है कि यह सड़क काफी पुरानी है और गांव के लोग वर्षों से इसी रास्ते से आवागमन करते आ रहे हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति सड़क निर्माण का काम रुकवाने की कोशिश कर रहा है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। देर रात तक पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही। इसी दौरान रात में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद टकराव हो गया। एक पक्ष ने कोर्ट के स्टे को फर्जी बताते हुए नगर निगम की जेसीबी पर पथराव कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

थाना प्रभारी मंडुवाडीह अजय राज वर्मा ने बताया कि रास्ते को लेकर विवाद है। एक पक्ष कोर्ट का स्टे होने का दावा कर रहा है, जबकि दूसरा पक्ष स्टे को फर्जी बता रहा है। फिलहाल पुलिस ने सोमवार तक निर्माण कार्य रुकवा दिया है और स्थिति स्पष्ट होने तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment