
प्रात: काल से ही अंतिम दर्शन हेतु लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता

सारनाथ, वाराणसी,अपनी त्याग, तपस्या और सेवा से हज़ारों जन-मानस तक आध्यात्मिकता की अलख जगाने वाली राजयोगिनी ब्र.कु. सुरेंद्र दीदी के देहावसान पर दिन भर अंतिम दर्शन हेतु श्रद्दालुओं का तांता लगा रहा । उ.प्र. और देश के अनेक स्थानों से आए हुए संस्था के बहन-भाईयों के साथ विभिन्न जिला और शाखा प्रभारी ब्रह्माकुमारी बहनों और भाईयों ने दीदी जी की गौरवशाली जीवन गाथा को याद करते हुए भावपूर्ण अश्रुपुरित श्रद्दांजलि अर्पित की ।
सैकडों की तादाद में उपस्थित संस्था के प्रबुद्द सद्स्यों के साथ आर एस एस के क्षेत्रीय प्रचारक रमेश जी, मान्यता प्राप्त राज्यमंत्री रामप्रकाश दूबे , आर.एस.एस. के काशी विद्द्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी, ए.सी.पी. सारनाथ विदूष सक्सेना, डीप्टी एस.पी. ए.टी.एस. विपिन राय, विश्व हिंदू परिषद के आनंद पांडेय, संस्था के पूर्वी उ.प्र. की उप-निदेशिका राजयोगिनी ब्र.कु. परिणीता दीदी, क्षेत्रीय प्रबंधक ब्र.कु. दीपेंद्र, एवं दीदियों ने देहातीत दीदी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की ।
ज्ञात हो की दीदी की अंतिम यात्रा कल दिनांक 8 मार्च को प्रात: 10 बजे ब्रह्माकुमारीज़ के क्षेत्रीय मुख्यालय ग्लोबल लाईट हाउस सारनाथ से निकलकर पहडिया, पुलिस लाईन चौराहा, चौकाघाट, आंध्रापुल से मलदहिया, सिगरा, भेलूपुर होते हुए हरिश्चंद्र घाट के पहुँचेगी । घाट पर संस्था के अनेक भाई-बहनों के साथ स्थानीय प्रबुद्द्जनों की सहभागिता के बीच दीदी जी को मुखाग्नि दी जायेगी । दीदी के लौकिक परिवारिक सद्स्य भी दिल्ली से सारनाथ पहुँच चुके हैं ।