पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का वाराणसी में भव्य स्वागत

Shiv murti

भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री मुख्तार अब्बास नकवी दिल्ली से वाराणसी पहुंचे। उनके आगमन पर बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक नकवी का सम्मान किया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

स्वागत करने वालों में भाजपा के कई प्रमुख पदाधिकारी शामिल थे। प्रोटोकॉल प्रभारी और भाजपा किसान मोर्चा काशी प्रांत के क्षेत्र उपाध्यक्ष शैलेश पांडेय ने स्वागत का नेतृत्व किया। उनके साथ अनवर अहमद अंसारी, जाकिर सिद्दीकी, कमाल अहमद, शाहिद अफरीदी, पवन सिंह, शिवानंद राय, अमित चौबे, विनय विश्वकर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
मुख्तार अब्बास नकवी के स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला, और इस मौके पर भाजपा के विभिन्न मुद्दों और योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

खबर को शेयर करे
Shiv murti
Shiv murti