magbo system

Editor

साड़ी की बंद दुकान में लगी आग,आग की वजह से लाखों रुपये का सामान जला

शाहगंज / सोनभद्र – स्थानीय नगर श्री संकटमोचन तिराहा पर एक साड़ी साड़ी सेंटर दुकान में बीती रात लगी भीषण आग ,आग लगने की वजह से लाखों रुपए का सामना जल कर राख हो गया है। जिसमें दुकान का भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया है।बताया जाता है कि बुधवार की रात दुकान बंद करके दुकानदार पूर्व की भांति अपने घर चला गया था। इसके बाद लगभग 10 बजे रात दुकान में से अचानक धुआं और आग की लपेट निकलते देख राहगीर और आस पास-के लोग इकट्ठा हो गए। इस मंजर को देख लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस दौरान दुकानदार एवं फायर ब्रिगेड को आते -आते दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बताया जाता है कि उक्त दुकान में बिजली के शार्ट सर्किट के चलते शायद आग लगी होगी। वैसे जो भी हो, दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान के अलावा लाखों रुपए के कपड़े एवं फर्नीचर जल कर राख हो गया |

VK Finance

रिपोर्ट- कुम्धज चौधरी (राजू) ब्यूरो चीफ सोनभद्र

खबर को शेयर करे

Leave a Comment