magbo system

Editor

चंदासी कोयला मंडी की स्वर्ण जयंती धूमधाम से मनाई गई

एशिया की सबसे बड़ी कोयला मंडियों में शामिल चंदासी कोयला मंडी के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर चंदासी कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मंडी के स्थापना काल से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों और व्यापारियों को सम्मानित किया गया।

VK Finance

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि लगभग 50 वर्ष पहले चंदासी कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रयासों से मंडी की पुनर्स्थापना हुई थी, जिसके बाद यह मंडी लगातार विकास करती हुई एशिया की प्रमुख कोयला मंडियों में शामिल हो गई।

स्वर्ण जयंती समारोह में व्यापारियों ने मंडी के विकास की यात्रा को याद किया और भविष्य में भी इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में व्यापारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment