बालिकाओं ने बाल विवाह के खिलाफ निकाली रैली
लोक समिति वाराणसी और आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में वाराणासी जिले के सेवापुरी ब्लाक के करधना (भटपुरवां)गांव में बुधवार को बालिका महोत्सव का आयोजन किया गया। बालिका महोत्सव कार्यक्रम में सेवापुरी ब्लाक के दर्जनों गांव से सैकड़ों किशोरी लड़कियों ने भाग लिया.लड़कियों ने कन्या भ्रूण हत्या,यौन उत्पीड़न,दहेज़,बाल विवाह के खिलाफ गांव में जोरदार रैली निकाली। बालिका महोत्सव रैली में शामिल लड़कियां बाल विवाह पर रोक लगाओ,तिलक दहेज़ छोडो जाती पाती तोड़ो,
भीख नही अधिकार चाहिए जीने का सम्मान चाहिए,औरत भी जिन्दा इंसान,भोग की वह सामान नही कन्या भ्रूण हत्या बंद करो आदि के नारे लगाये। बालिका महोत्सव में लड़कियों ने बालिका अधिकार पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किया,नाटक के माध्यम से गाँव में हो रहे जुए और शराब को बंद करने की अपील भी किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला पंचायत सदस्य अमन सिंह,जादूगर रमेश पटेल ने दीप जलाकर किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अमन सिंह ने कहा कि समाज में लड़कियों और महिलाओं की दशा चिंतनीय है,बहुत सारे परिवार में अभी भी लड़को और लड़कियों मे भेदभाव किया जाता है. पढ़ने में अच्छा होने के बावजूद बहुत से लड़कियों की पढाई छुड़ाकर कम उम्र में उनकी शादी करा दी जाती है,जिससे उसके सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। जिला पंचायत सदस्य अमन सिंह ने कहा कि आज घर में ही लड़किया सुरक्षित नही है,बहुत बार परिवार और उनके रिश्तेदारों द्वारा लड़कियां यौन शोषण का शिकार होती रहती है,इसलिए लड़कियों को घरेलु यौन उत्पीड़न व यौन हिंसा के बारे में जागरूक करने की जरुरत है।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत आशा मौर्या, संचालन विमला और अनीता,धन्यवाद ज्ञापन राजकुमारी अध्यक्षता सोनी ने किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से नवनीत सिंह प्रीतम शुक्ला,अनीता देवी,सोनी देवी, राजकुमारी,मनीषा विमला,रमेश पटेल, आशा,रामबचन,संध्या, नंदनी,रंजना,नीलम कुमारी,उजाला,लक्ष्मी, खुशी,रीमा,आरती,राधा,संगीता,माया,सपना,वंदना,अनुराधा,नीलम आदि लोग मौजूद रहे.