सासाराम में वोट अधिकार यात्रा में शामिल हुए गिरीश चंद्र पाण्डेय गुड्डू

Shiv murti

सासाराम।।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के नेतृत्व में चल रही वोट अधिकार यात्रा में सोमवार को शिवपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गिरीश चंद्र पाण्डेय “गुड्डू” ने अपने अन्य साथियों के साथ सक्रिय भागीदारी की। यह यात्रा लोकतंत्र की मजबूती और मताधिकार के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने का अभियान है।

यात्रा के दौरान अजय राय ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान ने हर नागरिक को मतदान का अधिकार दिया है और यही अधिकार लोकतंत्र की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि जब जनता अपने वोट की कीमत समझेगी, तभी सच्चे अर्थों में व्यवस्था बदलेगी।

गिरीश चंद्र पाण्डेय गुड्डू ने भी अपने संबोधन में कहा कि यह यात्रा केवल कांग्रेस पार्टी की नहीं, बल्कि पूरे समाज के हक की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि लोग भय और लालच से ऊपर उठकर अपने वोट का प्रयोग करें।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी संख्या में मौजूदगी से यात्रा का उत्साह और भी बढ़ गया। लोगों ने जगह-जगह फूल मालाओं और नारों के साथ यात्रियों का स्वागत किया। यह यात्रा मताधिकार के प्रति जागरूकता फैलाने में मील का पत्थर साबित हो रही है और आने वाले समय में इसका असर साफ तौर पर देखने को मिलेगा।

खबर को शेयर करे
Shiv murti
Shiv murti