गणेश जी, जिन्हें विघ्नहर्ता और शुभता के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है, हर शुभ कार्य की शुरुआत में याद किए जाते हैं। उनके भजनों में भक्ति और आनंद का अनोखा संगम मिलता है, जो दिल को शांति और मन को ऊर्जा प्रदान करता है। गणेश जी के भजन न केवल हमारी आध्यात्मिक यात्रा को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि हमें जीवन के हर संघर्ष में हिम्मत और विश्वास भी देते हैं। आइए, इन पावन भजनों की महिमा को समझें और अपनी भक्ति को और भी गहरा करें।
गणेश जी के भजन लिखे हुए
घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो॥
घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो,
रिद्धि सिद्धि लेके आओ गणराजा मेरे घर में पधारो॥
राम जी आना लक्ष्मण जी आना,
संग में लाना सीता मैया।
मेरे घर में पधारो घर में पधारो गजानन जी…
ब्रम्हा जी आना विष्णु जी आना,
भोले शंकर जी को ले आना।
मेरे घर में पधारो घर में पधारो गजानन जी…
लक्ष्मी जी आना गौरी जी आना,
सरस्वती मैया को ले आना।
मेरे घर में पधारो घर में पधारो गजानन जी…
विघन को हरना मंगल करना,
कारज शुभ कर जाना।
मेरे घर में पधारो घर में पधारो गजानन जी…
रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति॥
रिध्दि सिद्धि के दाता सुनो गणपति॥
आपकी मेहरबानी हमें चाहिये।
पहले सुमिरन करूँ गणपति आपका॥
लब पे मीठी सी वाणी हमें चाहिये।
रिध्दि सिद्धि के दाता सुणो गणपति…
रिध्दि सिद्धि के दाता सुनो गणपति॥
आपकी मेहरबानी हमें चाहिये।
पहले सुमिरन करूँ गणपति आपका॥
लब पे मीठी सी वाणी हमें चाहिये।
रिध्दि सिद्धि के दाता सुणो गणपति…
सर झुकाता हूँ चरणों मे सुन लीजिये॥
आज बिगड़ी हमारी बना लीजिये।
ना तमन्ना है धन की ना सर ताज की,
तेरे चरणों की सेवा हमें चाहिये।
रिध्दि सिद्धि के दाता सुणो गणपति…
तेरी भक्ति का दील मे नशा चूर हो
बस आँखो मे बाबा तेरा नूर हो।
कण्ठ पे शारदा माँ हमेशा रहे॥
रिध्धि सिद्धि का वर ही हमें चाहिये।
रिध्दि सिद्धि के दाता सुनो गणपति…
सारे देवों मे गुणवान दाता हो तुम
सारे वेदों मे ज्ञानो के ज्ञाता हो तुम।
ज्ञान देदो भजन गीत गाते रहे॥
बस यही ज़िन्दगानी हमें चाहिये।
रिध्दि सिद्धि के दाता सुनो गणपति…
रिध्दि सिद्धि के दाता सुनो गणपति॥
आपकी मेहरबानी हमें चाहिये।
पहले सुमिरन करूँ गणपति आपका॥
लब पे मीठी सी वाणी हमें चाहिये।
रिध्दि सिद्धि के दाता सुनो…
मोरया रे बाप्पा मोरिया रे॥
गणपति बाप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया ,
मोरया रे बाप्पा मोरया रे…
गणपति बाप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया ,
बाप्पा बाप्पा मोरया, मोरया रे बाप्पा मोरया रे…
स्वामी त्रिकाल का करता, तू सुखदाता दुखहरता,
मंगल मूर्ति मोरया, सब में तेरा मन रमता।
जग में जहा जहा जाऊ, तेरा रूप वहा पाऊ,
मंगल मूर्ति मोरया, तेरा नाम सदा गाऊ॥
मोरया रे बाप्पा मोरया रे।
मोरया मोरया ,गणपति बाप्पा मोरया॥
गणपति बाप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया।
गणपति बाप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया॥
मोरया रे बाप्पा मोरया रे…
पहले ध्यान श्री गणेश का॥
पहले ध्यान श्री गणेश का, मोदक भोग लगाओ,
भक्ति मन से करलो भगतो, गणपति के गुण गाओ॥
पहले ध्यान श्री गणेश का…
द्वार द्वार घर आसान सब पर, शुभ प्रभु की है प्रतिमा,
देवो में जो देव पूज्ये है, गणपति की है गरिमा॥
मंगल अति सुमंगल है जो, मंगल अति सुमंगल है जो,
उनको नयन बसाओ, पहले ध्यान श्री गणेश का॥
आरती स्तुति भजन प्राथना, शंख नाथ भी गूंजे,
मंगल जल दर्शन से गणपति, तन मन सबका भीजे॥
सब भक्तो का मंगल करदो, सब भक्तो का मंगल करदो,
मन सबका हरषाओ, पहले ध्यान श्री गणेश का॥
सब त्यौहार उन्ही से शुभ है, गणपति का त्योहारा,
मूषक वाहन श्री गणेश का, ऐसा देव हमारा॥
कीर्तन भजन नारायण करते, कीर्तन भजन नारायण करते,
उत्सव आज मनाओ, पहले ध्यान श्री गणेश का॥
पहले ध्यान श्री गणेश का मोदक भोग लगाओ,
भक्ति मन से करलो भगतो, गणपति के गुण गाओ॥
प्रथम निमंत्रण आपको देवो के राजा॥
प्रथम निमंत्रण आपको देवो के राजा लिरिक्स,
प्रथम निमंत्रण आपको देवो के राजा
आओ गणराजा बुलाया भक्तो ने आजा॥
आप भी आना रिद्धि सिद्धि लाना, संग में गौरी माता,
ब्रम्हा विष्णु देवो के संग, आना नारद ज्ञाता॥
शिवशंकर को लाना संग में, डम डम डमरु बजाता,
आओ गणराजा बुलाया भक्तो ने आजा॥
राम रमैया बंसी बजैया संग उनकी पटरानी,
मातु शारदा कंठ बसे हो ऐसी हो हर वाणी॥
ईष्ट देव है हनुमानजी रहे कृपा बरसाता,
आओ गणराजा बुलाया भक्तो ने आजा॥
भक्तजनों के मन में आके पावन ज्योत जगादे,
आज सभा में आनंद बरसे स्वर संगीत सजादे॥
कृपा करो हर साँस में तेरा नाम रहू दौहराता,
आओ गणराजा बुलाया भक्तो ने आजा॥
प्रथम निमंत्रण आपको देवो के राजा,
आओ गणराजा बुलाया भक्तो ने आजा॥
गणेश जी के भजनों की मिठास और उनकी भक्ति की शक्ति हमें हर कठिनाई से उबरने की प्रेरणा देती है। ये भजन हमें यह सिखाते हैं कि जब भी जीवन में कोई बाधा आए, बस अपनी आस्था को मज़बूत करें और भगवान गणेश का स्मरण करें। उनकी कृपा से हर मुश्किल आसान हो जाती है। चलिए, उनके भजनों के माध्यम से अपने जीवन को सुख, समृद्धि और शांति से भरें। गणपति बप्पा मोरया!