


वाराणसी – रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल द्वारा शुक्रवार को 188.88 लाख की लागत से 23 नवीन कार्यों का शिलान्यास किया गया रोहनिया विधानसभा के चौमुखी विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए उन्होंने कहा की विधान सभा में हर मजरा सडकों से जुड जाएगा। विधायक रोहनिया डॉ. सुनील पटेल द्वारा रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के अलाउद्दीनपुर कंपोजिट विद्यालय के प्रांगण मे 188.88 लाख की लागत से हुआ 23 नवीन कार्यों का शिलान्यास किया गया।विधायक ने कहा कि आने वाले समय में 10 करोड़ का और इंटरलॉकिंग का लक्ष्य रखा ।एक महीने के बाद उसको भी कराने का कार्य जल्द से जल्द करूंगा। कार्यक्रम में आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल
जिला पंचायत सदस्य सियाराम पटेल, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर विपिन पाण्डेय, मंडल उपाध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल ,सदस्य काशी क्षेत्र सोशल मीडिया विभाग प्रांजल श्रीवास्तव,सदस्य काशी क्षेत्र सोशल मीडिया विभाग धनंजय सिंह ,रोहनिया विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल, प्रधान दिनेश पटेल, संतोष प्रधान भतौली मुमताज प्रधान मंगलपुर श्याम नारायण पाल अनंतपुर विजय जायसवाल क्षतौनी जोन अध्यक्ष डॉ प्रेम पटेल उक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी, अपना दल “एस” सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी निषाद पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सहित क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।
