magbo system

Editor

कड़ाके की ठंड से राहत पाने हेतु पूर्व रोहनिया विधायक ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

रोहनिया। कड़ाके की ठंड और शीतलहर से राहत पाने हेतु आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के ढोलापुर में ग्राम प्रधान अजय दुबे द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह व विशिष्ट अतिथि भाजपा पूर्व जिला महा मंत्री उदयभान सिंह उदल द्वारा मंगलवार को गरीबों दिव्यांगों व विधवा महिलाओं को कंबल वितरित किया। कंबल पाकर लोग काफी खुश नजर आए।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय दुबे , उदय भान सिंह उदल पूर्व जिला महामंत्री भाजपा, नीरज चौबे, सत्य प्रकाश दुबे, केदारनाथ दुबे, विजय कुमार, राज नारायण, अशोक दुबे, सतीश दुबे, राधेश्याम दुबे, ओमप्रकाश, श्रवण कुमार वर्मा के अलावा आदि लोग मौजूद रहे।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment