magbo system

Editor

पूर्व रिटायर्ड सैनिक ने थामा भाजपा का दामन भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया सम्मानित

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र के रोहनिया केसरीपुर स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर सोमवार को सेवापुरी विधान सभा क्षेत्र के सकलपुर कपसेठी निवासी अक्षैधन यादव पूर्व रिटायर सैनिक ने अपने कुछ साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी के नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा। जिसके दौरान विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने अक्षैधन यादव को पार्टी का टोपी तथा दुपट्टा पहना कर सभी को सम्मानित किया।

VK Finance

इस दौरान मुख्य रूप से संजय सोनकर,जिला मंत्री अश्वनी पांडेय संत कुमार तिवारी,राजू प्रजापति,अजय विश्वकर्मा,रामचंद्र पाल, विनोद रस्तोगी, जयकुमार जैसल तथा सेवापुरी भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment