magbo system

फडणवीस सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के 21 दिन बाद, रविवार को राज्य का पहला मंत्रिमंडल विस्तार नागपुर में होगा। शपथ ग्रहण समारोह नागपुर विधान भवन में शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा। यह 33 वर्षों बाद है, जब राज्य की उपराजधानी नागपुर में कैबिनेट विस्तार हो रहा है। इससे पहले 21 दिसंबर 1991 को मुख्यमंत्री सुधाकरराव नाइक के मंत्रिमंडल का विस्तार नागपुर में हुआ था।

आज के कैबिनेट विस्तार में 30-32 मंत्री शपथ ले सकते हैं। भाजपा से 20-21, शिवसेना को 11-12, और एनसीपी-अजित पवार गुट को 9-10 मंत्री पद मिलने की संभावना है।
भाजपा से चंद्रकांत पाटिल, जयकुमार रावल, नीतेश राणे, पंकजा मुंडे, माधुरी मिसाल जैसे नेताओं को शपथ के लिए बुलाया गया है।
शिवसेना-शिंदे गुट से संजय शिरसाठ और भारत गोगावले सहित अन्य प्रमुख नेता मंत्री बनने जा रहे हैं।
एनसीपी-अजित गुट से छगन भुजबल, अदिति तटकरे, नरहरि झिरवाल को भी शपथ के लिए बुलाया गया है।

इस विस्तार से राज्य में सत्ता संतुलन और क्षेत्रीय समीकरण साधने का प्रयास किया गया है।

खबर को शेयर करे