magbo system

Editor

लोकगायिका नेहा सिंह राठौर पर FIR दर्ज

VK Finance

लखनऊ में लोकगायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ एक गंभीर मामला दर्ज किया गया है। कवि अभय प्रताप सिंह उर्फ अभय सिंह निर्भीक द्वारा दर्ज कराई गई इस FIR में आरोप लगाया गया है कि नेहा सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल (@nehafolksinger) से पहलगाम हमले को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की हैं।

FIR के अनुसार, नेहा सिंह ने अपने पोस्ट्स और वीडियो के माध्यम से राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डाला और धर्म-जाति के आधार पर समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया। उन पर निर्दोष मृतकों पर सवाल उठाकर आतंकवादी घटना का राजनीतिकरण करने और शांति व्यवस्था भंग करने का आरोप भी है।

FIR में यह भी उल्लेख किया गया है कि नेहा सिंह के कथित भारत विरोधी बयानों को पाकिस्तान में खूब प्रचारित किया जा रहा है, जहां उनकी प्रशंसा हो रही है। पाकिस्तान की मीडिया इन बयानों का इस्तेमाल भारत के खिलाफ कर रही है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को नुकसान पहुँच रहा है।

देशभर के कवि समाज और नागरिकों ने इस कृत्य की निंदा करते हुए इसे भारत के मान-सम्मान का हनन बताया है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment