magbo system

Editor

वाराणसी के अस्सी घाट पर दो पक्षों में मारपीट, VIDEO :- महिला सफाईकर्मी के पति ने युवक को पीटा, नशे में अभद्र टिप्पणी किया था

सोनाली पटवा।वाराणसी के अस्सी घाट पर उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया जब दो पक्षों में जमकर लात घुसे चलने लगे। घाट पर टीका-चंदन लगाने वाले एक व्यक्ति ने नशे की हालत में सफाई करने वाली महिला से अभद्र टिप्पणी कर दी थी। जिसकी वजह से उसके साथ के लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी।

VK Finance

महिला सफाई कर्मी को किया था अभद्र टिप्पणी

घाट पर मौजूद लोगों ने बताया कि अस्सी घाट पर जलस्तर बढ़ जाने की वजह से घाट किनारे पंडा-पुरोहितों की चौकी लगी हैं। वहां टीका चंदन लगाने वाले एक व्यक्ति ने नशे में सफाई करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणी कर दी थी। जिस पर नाराज महिला ने इसकी शिकायत अपने पति से की। उसने घाट पर पहुंचकर पहले तो खुब बहस बाजी की फिर देखते ही देखते मामला मारपीट में तब्दील हो गया।

दो पक्षों में जमकर हुआ मारपीट

घाट पर उस दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों के बीच जमकर मारपीट हुआ। महिला सफाई कर्मी के पति ने पहले उसका पैर पकड़कर घसीटा और फिर पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया। जिससे उसका सिर भी फट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव करके मामले को शांत कराया। नजदीकी थाने को इसकी सूचना दी। मारपीट का वीडियो वायरल हो गया।

पुलिस ने दोनों पक्ष को हिरासत में लिया

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को हिरासत में लेकर अस्सी चौकी पूछताछ के लिए ले गई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment