magbo system

Editor

होली पर घर में घुसकर हुई मारपीट व तोड़फोड़

रोहनिया।स्थानीय थाना क्षेत्र के नरउर गांव में होली पर मिलने के दौरान हुए विवाद में घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार जलालीपट्टी थाना मंडुवाडीह निवासी अधिवक्ता संजय श्रीवास्तव ने तहरीर देकर बताया कि वह 4 मार्च की रात करीब 9 बजे अपने परिवार के साथ बहन के घर होली मिलने आए थे। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ युवक उनकी भांजी के साथ कथित रूप से अभद्रता कर रहे थे और विरोध करने पर उसके साथ बदसलूकी की।तहरीर के मुताबिक जब उनके बेटे वैभव ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि गोलू राय उर्फ विवेक, सौरभ, वैभव समेत 8 से 10 अज्ञात लोग एक राय होकर मारपीट करने लगे।आरोप है कि इसके बाद सभी लोग रॉड और डंडा लेकर बहन के घर में घुस गए और वहां मौजूद लोगों को पीटने लगे। इस दौरान घर में रखे सामान को भी तोड़ दिया गया तथा बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को ईंट और रॉड से क्षतिग्रस्त कर दिया गया।मारपीट में संजय श्रीवास्तव, उनकी बहन, बेटा वैभव व उत्कर्ष, बहनोई रवि श्रीवास्तव तथा भांजे आयुष और नीलेश को सिर और शरीर में चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी और सोने की अंगूठी छीन ली।घटना के बाद अधिवक्ता थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग को लेकर काफी देर तक हंगामा भी हुआ। बाद में पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।रोहनिया थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment