magbo system

Editor

नए साल पर कमिश्नरेट पुलिस को बेखौफ बदमाशों ने दी चुनौती

दिनदहाड़े खड़े दोपहर में शिवपुर बाजार में बेखौफ बदमाशों ने अर्टिगा गाड़ी लूटी

VK Finance

वाराणसी शिवपुर थाना क्षेत्र में आज दोपहर शिवपुर रेलवे क्रॉसिंग पर थार गाड़ी से आए बेखौफ बदमाशों ने एर्टिगा गाड़ी संख्या यूपी 65 ई डबल्यू 3699 गाड़ी मालिक को घायल कर लूट लिया। गाड़ी मालिक सलमान खान गंगापुर रोहनिया के निवासी है। सलमान खान का कहना है कि रिंगरोड cng पेट्रोल पम्प के पास से थार गाड़ी में सवार पांच से छह लोगों ने पीछा किया जब भागते हुए हम शिवपुर रेलवे क्रासिंग पर पहुचे ही थे तो वो हमारी गाड़ी के आगे आ गए और हमे अनावश्यक ही गाली गलौज देते हुए राड से मार कर घायल कर दिया उनके हाथ मे पिस्टल भी था। घायल करने के बाद बेखौफ बदमाशों ने सलमान व उसके दोस्त को गाड़ी से धकेल कर बाहर कर दिया और अर्टिगा गाड़ी लूट ले गए सलमान वहीं शिवपुरी क्रॉसिंग पर घायल अवस्था में पड़ा रहा बाद में क्षेत्रीय लोगों ने सलमान को अस्पताल में भर्ती कर स्थानी पुलिस को सूचना दीया । सलमान का कहना है कि मेरे सोजत के सर में टाके लगे है। पुलिस द्वारा मेडिकल मांगा गया है अभी एक घंटा पहले हरहुआ चौकी से फोन आया था कि आपकी गाड़ी लावारिस हालत में रिंग रोड पर पाया गया है। अभी तक बदमाशों का पता नहीं चल पाया हैं उनकी तलाश जारी है। शिवपुर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
(सा.)

खबर को शेयर करे

Leave a Comment