magbo system

Editor

पिता ने की 14 वर्षीय बेटे की हत्या, नशे की लत बनी वजह

आगरा के थाना सदर क्षेत्र के राजपुर चुंगी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक पिता ने अपने ही 14 वर्षीय पुत्र को गोली मार दी। परिजनों द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

VK Finance

यह घटना राजपुर चुंगी इलाके की है, जहां एक रिटायर्ड फौजी पिता पर अपने बेटे की हत्या का आरोप है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पिता ने अपने ही बेटे पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर अन्य परिजन मौके पर पहुंचे, और यह दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। घायल युवक को तुरंत एस.एन. इमरजेंसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, गोली चलाने वाला पिता नशे का आदी था।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment