



सोनभद्र चोपन थाना क्षेत्र के बर्दिया गांव में संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे में झूलकर महिला की मौत का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी मिलते ही आनन1 फानन में परिजन द्वारा महिला को इलाज़ के लिए सीएचसी चोपन लाया जहां डॉक्टरों ने देखते ही महिला को मृत घोषित कर दिया।
वही परिजन से बात करने पर ससुराल पक्ष पर जान से मार कर फाँसी लगाने का आरोप लगाया है। महिला के शव को पुलिस कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गईं है। महिला की मौत की घटना से गांव में दहसत बनी हुई है मृतक की बहन ने बताया कि लगभग 2 साल पहले यह दोनों लव मैरिज शादी किए थे। और शादी के कुछ दिन बाद ही मृतक का पति दारू पीकर अक्सर मारा पीटा करता था। मृतक महिला की एक साल बच्ची है जो अब मा के छांव से दूर हो गई है। बच्ची का रो कर बुरा हाल है।
बहन अंजलि ने ससुराल पर महिला से मारपीट का आरोप लगाया है। बहन की मौत की वजह भी ससुराल के लोग को ही मान रही है। अंजलि ने बताया महिला पति और उसकी बेटी ही घर में अलग रहते थे। पति द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया है क्योंकि अक्सर पति मारपीट के दौरान कहता था कि तुमको एक दिन मार डालेंगे। आज भी इसकी पत्नी की माटी पड़ी हुई है , फिर भी पति नशे में धूत है।
डॉ फैज़ ने घटना के बारे में बताया कि फूलमती 22 वर्ष ,सुनील निवासी बर्दिया की रहने वाली थी जिसको मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। फिर भी चेक किया गया तो महिला मृत ही पाई गईं। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही अस्पताल में पुलिस पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृत महिला का पति भी अस्पताल में आया है जो शराब के नशे में लेटा हुआ है।
रिपोर्ट- कुमधज चौधरी (राजू) ब्यूरो चीफ सोनभद्र