magbo system

Editor

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा थाना भेलूपुर क्षेत्रान्तर्गत घटित चोरी की घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों से की बातचीत

पुलिस आयुक्त ने घटना स्थल तुलसी घाट स्थित महंत आवास का निरीक्षण कर परिजनों से की बातचीत ।

घटना के अनावरण करने, चोरी हुए माल की बरामदगी व गिरफ्तारी हेतु एस.ओ.जी., सर्विलांस सहित कुल 11 टीमें लगाई गई है ।
घटना के खुलासे हेतु धरातलीय सर्विलांस सहित इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की ली जा रही मदद ।

VK Finance
आज  पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा थाना भेलूपुर क्षेत्रान्तर्गत घटित चोरी की घटना के घटना स्थल तुलसी घाट स्थित श्री संकट मोचन महंत प्रो0 विश्वंभर नाथ मिश्र के आवास का निरीक्षण किया गया । इस दौरान परिजनों से बातचीत कर घटना के सम्बन्धित सभी पहलुओं की विस्तृत जानकारी करते हुये मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों से अब तक के समन्वित प्रयासों की समीक्षा की गयी । घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्य एकत्र करने वाली टीमों को सघनता से काम करने के साथ ही आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर जल्द से जल्द घटना के अनावरण किये जाने के निर्देश दिये गये । इस हेतु एस.ओ.जी. वाराणसी व सर्विलांस टीम सहित कुल 11 टीमें लगाई गयी हैं, जिन्हें घटना के सभी पहलुओं पर छानबीन करते हुए यथाशीघ्र घटना का अनावरण कर घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । मौके पर पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री गौरव वंशवाल, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री सरवणन टी., सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर डॉ0 ईशान सोनी मौजूद रहे ।
खबर को शेयर करे

Leave a Comment