magbo system

Editor

एमएसएमई के लिए ESG जागरूकता प्रशिक्षण सत्र आयोजित

वाराणसी। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और द स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में RAMP योजना के अंतर्गत यूपीकॉन के सहयोग से सिपेट द्वारा 19 फरवरी को मंडुआडीह स्थित होटल वीआर लेक्स में एमएसएमई उद्योगों के लिए ESG विषय पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर.के. चौधरी ने की, जबकि मुख्य अतिथि उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी रहे।

VK Finance

सत्र में लगभग 75 उद्यमियों ने भाग लिया और सभी को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। विशेषज्ञों ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक दायित्व और सुशासन मानकों पर विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा के लिए MSME इकाइयों को ESG मानकों को अपनाना आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन सिपेट के ज्वाइंट डायरेक्टर प्रणात पाल दूबे ने किया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment