magbo system

Editor

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ शातिर लुटेरे को लगी गोली

एक दर्जन घटनाओं में था शामिल

VK Finance

वाराणसी-सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंहपुर अंडरपास के समीप रिंगरोड पर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें शातिर लुटेरा पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश एक दर्जन से अधिक घटनाओं में संलिप्त था। पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी। डीसीपी चंद्रकांत मीणा ने बताया कि सारनाथ पुलिस सिंहपुर अंडरपास के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान बिना नंबर की बाइक पर सवार एक व्यक्ति आया। उसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायर झोक दिया और भागने की कोशिश की। बदमाश की फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। उसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। इससे वह घायल होकर गिर पड़ा। घायल बदमाश की पहचान आजमगढ़ जनपद निवासी विशाल भारती के रूप में हुई। वह बेनीपुर अकथा में रह रहा था। वह चोरी और लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका था। लगभग एक दर्जन मामलों में वांछित था। पुलिस टीम में एसओ सारनाथ विवेक त्रिपाठी, चौकी इंचार्ज आशापुर अनिल कुमार चंदेल, चौकी इंचार्ज पुराना पुल अमृत राज, चौकी इंचार्ज सराय कोहना शैलेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक भरत चौधरी और दुर्गेश सिंह के अलावा सिपाही दिलीप यादव, विनीत कुमार, दिनेश कुमार, आदि शामिल रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment