
वाराणसी। दिनांक 05 फरवरी 2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस उपायुक्त अपराध/अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन सरवणन टी. के स्थानांतरण के अवसर पर गरिमामय और भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया।

समारोह के दौरान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सरवणन टी. को कमिश्नरेट वाराणसी में उनके उत्कृष्ट सेवाकाल, अनुशासित कार्यशैली और अपराध नियंत्रण में अहम योगदान के लिए सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी।
अपने संबोधन में पुलिस आयुक्त ने कहा कि सरवणन टी. ने अपने कार्यकाल में कर्तव्यनिष्ठा, मजबूत नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि उनकी सेवाएं कमिश्नरेट के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेंगी।
इस अवसर पर सरवणन टी. को स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विदाई समारोह में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन आकाश पटेल सहित कमिश्नरेट के अन्य राजपत्रित अधिकारी भी उपस्थित रहे।