magbo system

Sanchita

बनारस और सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम: नई टीम का ऐलान, अधिवक्ताओं में उत्साह

अधिवक्ताओं के दो प्रमुख संगठनों दि बनारस बार एसोसिएशन और सेंट्रल बार एसोसिएशन के वर्ष 2026 के चुनाव परिणाम देर रात तक चली मतगणना के बाद घोषित कर दिए गए। इस बार का बार चुनाव खासा रोचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहा। कई महत्वपूर्ण पदों पर प्रत्याशियों की जीत बहुत कम मतों के अंतर से हुई, जिससे मतगणना पूरी होने तक परिणाम को लेकर उत्सुकता बनी रही।

VK Finance

दि बनारस बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार शुक्ल निर्वाचित घोषित किए गए। महामंत्री पद पर सुधांशु मिश्रा को अधिवक्ताओं का समर्थन मिला। उपाध्यक्ष पद पर सतीश कुमार यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शशांक त्रिपाठी और संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद पर संदीप कुमार मौर्य ने जीत दर्ज की। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर प्रेम शंकर चौहान और आय-व्यय मंत्री पद पर आनंद प्रकाश उपाध्याय निर्वाचित हुए।

उधर सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम भी देर रात घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर प्रेम प्रकाश गौतम ने जीत हासिल की, जबकि महामंत्री पद पर आशीष सिंह निर्वाचित हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र यादव ‘गुड्डु’ और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नृपेंद्र सिंह ने बाज़ी मारी। संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद पर सीता, पुस्तकालय मंत्री पद पर मनोज शुक्ला, आय-व्यय मंत्री पद पर आनंद प्रकाश उपाध्याय और कोषाध्यक्ष पद पर सुशील मौर्य (एस.के.) निर्वाचित घोषित किए गए।

देर रात तक चली मतगणना के दौरान बार परिसर में अधिवक्ताओं की भारी मौजूदगी रही। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, बार की एकता बनाए रखने और न्यायिक व्यवस्था को और सशक्त करने की दिशा में कार्य करने का भरोसा जताया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment