magbo system

Sanchita

इंडिगो की आठ उड़ानें रद्द, वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा

वाराणसी। इंडिगो एयरलाइन के लगातार उड़ान निरस्तीकरण से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया। सुबह से ही यात्रियों ने इंडिगो काउंटर पर हंगामा किया और एयरलाइन पर गंभीर आरोप लगाए। यात्रियों का कहना था कि उन्हें सही और समय पर जानकारी नहीं दी जा रही है, न ही यात्रा के लिए टिकट उपलब्ध कराया जा रहा है। एयरलाइन कर्मचारियों द्वारा बार-बार सिर्फ टिकट निरस्त कराने की सलाह दी जा रही थी और सही जानकारी भी नहीं दिया जा रहा है। यात्रियों का आरोप दो दिन से फंसे, खाने-पीने की व्यवस्था तक नहीं। कई यात्रियों ने बताया कि वे पिछले दो दिनों से एयरपोर्ट पर ही फंसे हुए हैं। उनका कहना है कि एयरलाइन द्वारा न तो उचित जानकारी दी गई और न ही भोजन-जल की व्यवस्था की गई। शुक्रवार को जब यात्रियों ने विरोध किया, तब जाकर थोड़ी-बहुत व्यवस्था की गई। कुछ यात्री एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग के बाहर ज़मीन पर तक बैठने को मजबूर रहे। यात्रियों ने कहा कि इतनी बड़ी एयरलाइन द्वारा इस प्रकार का व्यवहार बेहद निराशाजनक और अस्वीकार्य है। एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से बताया गया कि हालात पर नजर रखी जा रही है और यात्रियों की सुविधाओं के लिए एयरलाइन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
खबर लिखे जाने तक ये विमान रहे निरस्त

VK Finance
  1. 6E-6884 पुणे 03:30
  2. 6E-6544 मुंबई 09:35
  3. 6E-507 कोलकाता 11:55
  4. 6E-7505 रायपुर 3:25
  5. 6E-6502 कोलकाता शाम 5:20
  6. 6E-499 – बेंगलुरु रात 8:10
  7. 6E-6570 मुंबई रात 8:20
  8. 6E-353 बेंगलुरु रात्रि 11:40
    चरणबद्ध तरीके से संचालन शुरू
    लगातार व्यवधान के बीच इंडिगो एयरलाइन ने शनिवार को 11 बजे से 2 बजे के बीच चरणबद्ध रूप से सीमित उड़ानों का संचालन शुरू किया।
    ये विमान हुए संचालित
  9. 6E-2590 हुबली 11:35
  10. 6E-7266 भुवनेश्वर 11:35
  11. 6E-626 हैदराबाद 12:05
  12. 6E-439 बेंगलुरु 12:15
  13. 6E-2321 दिल्ली दोपहर 1:00
  14. 6E-2083 खजुराहो 1:20

खबर को शेयर करे

Leave a Comment