magbo system

Editor

खोजवा में गश्त के दौरान युवक की स्कूटी से 300 ग्राम से अधिक गांजा बरामद

वाराणसी के खोजवा क्षेत्र में नियमित गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। एसीपी भेलूपुर के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत खोजवा इलाके में स्कूटी से जा रहे एक युवक पर पुलिस की नजर पड़ी। युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसे रोककर पूछताछ की गई।

VK Finance

तलाशी के दौरान जब स्कूटी की डिक्की खोली गई तो उसमें से 300 ग्राम से अधिक गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के बाद पुलिस ने युवक को तत्काल हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में युवक स्पष्ट जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद उसे थाने लाया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मादक पदार्थ की बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि युवक किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा है या नहीं।

क्षेत्र में लगातार चल रही चेकिंग और गश्त से स्थानीय लोगों ने संतोष जताया है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment