magbo system

Editor

भैंस चोरी जैसे मामले की वजह से थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने थानाध्यक्ष कंधरापुर ब्रह्मदीन पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया है। भैंस चोरी के एक मामले में लापरवाही बरतने व कार्यों के प्रति उदासीनता दिखाने पर यह कार्रवाई की गई है। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एक जनवरी 2024 को यूपी 112 पर एक व्यक्ति ने भैंस चोरी की सूचना दिया। जिस पर पीआरवी मौके पर पहुंची और थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय को घटना से अवगत कराया। इसके बाद भी थानाध्यक्ष द्वारा भैंस चोरी के इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। इतना ही नहीं थानास्तर पर कोई अभियोग भी पंजीकृत नहीं किया गया। इसकी जानकारी एसपी को हुई तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और कार्यो में लापरवाही बरतने व कार्यो के प्रति उदासीनता को देखते हुए थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर जहानागंज थाने पर तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक विरेंद्र कुमार सिंह को कंधरापुर थाने का प्रभारी नियुक्त किया।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment