
वाराणसी जिले के चौबेपुर क्षेत्र के कैथी में पुंगनूर गाय को कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट कैथी के अध्यक्ष डॉक्टर विजय यादव ने पूजा पाठ कर के अपने यहाँ गोशाला मे रखा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बाबा रामदेव की प्रेंरणा से डा विजय यादव ने पुंगनूर गाय की दुर्लभ और भारत की प्राचीन प्रजाति के नश्ल के दो जोडों को आंध्र प्रदेश चित्तौर जिले से कैथी स्थित अपने कॉलेज मे मंगवाया। उन्होंने बताया कि यह एक दुर्लभ और प्राचीन गाय की नस्ल है, जिसका इतिहास 2000 साल से भी पुराना माना जाता है। इस गाय का नाम आंध्र प्रदेश राज्य के पुंगनूर शहर के नाम पर रखा गया है। अध्यक्ष डॉ विजय यादव सपरिवार सहित कालेज के लोगों के साथ गाय का दर्शन किया।बताया जाता है क़ी कॉलेज परिसर मे स्थित गौशाला में पहले से ही कई दर्जन गिर गायों का सेवा चल रहा है।