magbo system

Editor

जिलाधिकारी और अपर पुलिस कमिश्नर ने गिरजाघर और गोदौलिया चौराहे का किया निरीक्षण

वाराणसी। आज जिलाधिकारी एस. राजलिंगम और अपर पुलिस कमिश्नर डॉ एस चिनप्पा ने श्रद्धालुओं/दर्शनार्थियों के सुगम दर्शन,सुचारू आवागमन व भीड़ नियंत्रण को लेकर गिरजाघर और गोदौलिया चौराहे का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी और अपर पुलिस कमिश्नर गिरजाघर गोदौलिया चौराहे से पैदल चलते हुए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को निर्देश देते रहे और लोगों से भी आवश्यक सहयोग करने व कतारबद्ध होकर चलने की अपील करते रहे।
गोदौलिया चौराहे पर खोया पाया केंद्र भी बनाया गया है ताकि श्रद्धालुओं के परिवार के कोई भी सदस्य गुम हो जाता है तो वह आकर एलाउंसमेंट के जरिए उनके परिवार से मिलाया जा सके।
मौके पर पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment