केन्द्र में मोदी सरकार के 11 वर्ष पुर्ण होने पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

खबर को शेयर करे

उपलब्धियों को घर घर पहुंचायेंगे भाजपा कार्यकर्ता

वाराणासी जिले के रोहनिया भाजपा काशी क्षेत्र कार्यालय केशरीपुर रोहनिया के सभागार में केंद्र में मोदी सरकार के 11 वर्ष पुर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा,सुशासन,गरीब कल्याण के 11 साल विषयक पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गयी।कार्यशाला का शुभारम्भ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए बताया कि विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन,गरीब कल्याण के 11 वर्षों की इस यात्रा में देश में अनेक परिवर्तन देखने को मिले। 2014 के पुर्व की कांग्रेस की सरकार तथा 2014 के बार भाजपा की सरकार में अंतर स्पष्ट रुप से 2014 के पुर्व के भारत में देश‌ घोटाला,भ्रष्टाचार में लिप्त था अनेक जीप घोटाला,सुखराम कलमाड़ी,बोफोर्ष,रक्षा सौदों में घोटाले,2 जी, 3 जी,जीजा जी घोटाला राष्ट्रमंडल खेल घोटाले आतंकवादी देश‌ के हर गली मोहल्ले तक पहुंच रखते थे लेकिन सरकार कड़ी निंदा आगे बढ़ नहीं पाती थी।नक्सल वाद,गरीबी सरकारी योजनाओं में अनियमित व्यवस्था,देश‌ को सामरिक दृष्टि से कमजोर रखा गया। सड़कों की दुर्दशा,बिजली कटौती, स्वास्थ्य तथा शिक्षा तंत्र को खोखला कर दिया गया था।2014 के बाद आतंक वाद देश में सिमट कर कश्मीर तक सीमित है वह भी घटनाएं कम से कम होती जा रही। नक्सलियों का पुर्ण सफाया। कश्मीर के सभी अलगाववादी नेताओं को जेल। सड़कों का सुदृढ़ीकरण,हाइवे, एक्सप्रेस वे,देश‌ की सीमाओं को सुरक्षित कराना,देश में आयुध कारखाने 10 साल में एक भी बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं खरीदा गया अब संख्या कोई मतलब नहीं। सेना पर पत्थरबाजी खत्म हो गयी, घोटाला समाप्त, गरीबों को आवास शौचालय,जनधन उज्जवला,शौभाग्य,आयुष्मान,मुफ्त में राशन,हर घर नल से जल जैसी योजनाओं ने गरीबी के जीवन‌ स्तर को सुधारा।देश का निर्यात बढ़ा।आज भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में चौथे स्थान पर पहुंच गया।किसानों के कल्याण हेतु एमएसपी को हर साल बढ़ाना,तरा सरकारी खरीद को बढ़ाना,मुफ्त सिंचाई,नीम कोटेड युरिया,किसान‌ सम्मान निधि,समय से खाद बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करना।जिलाध्यक्ष एवं एम एल सी हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि सरकार की उपलब्धियों से सम्बंधित बुकलेट घर घर जाकर लोगों को जागरुक करना है।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा तथा संचालन प्रवीण सिंह गौतम ने किया।प्रमुख रुप से काशी क्षेत्र के विस्तारक नागेश्वर देव‌ पाण्डेय,जिला महामंत्री संजय सोनकर, सुरेन्द्र पटेल,जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह,पवन‌ सिंह, अरविंद पटेल,दिनेश‌ मौर्य,उपा राज मौर्य,अश्वनी पाण्डेय, फौजदार शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी श्रीनिकेतन मिश्र,जिला मीडिया सह प्रभारी विनोद रस्तोगी, अरविंद मिश्र आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  आशापुर चौराहे पर धरना दूसरे दिन भी जारी, शांति का संदेश देने पर जोर