Editor

Dev Diwali 2023 : दोपहर में ही घाटों पर उमड़े लोग, युवतियों ने रंगोली बनाकर भक्ति के साथ नारी शक्ति का दिया संदेश

.varanasi, Breaking news, Breaking news today, Today news, Today's news, Varanasi breaking news, Varanasi khabar, Varanasi latest news, Varanasi news, दोपहर में ही घाटों पर उमड़े

वाराणसी। काशी में आज देव दीपावली मनाई जाएगी। अर्द्धचंद्राकार घाट दीयों का गहना पहनेंगे, तो ऐसा लगेगा मानों धरती का अंधेरा मिटाने के लिए तारामंडल घाटों पर उतर आया हो। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह है। काशीवासियों के साथ ही सैलानियों के घाटों पर पहुंचने का क्रम दोपहर में ही शुरू हो गया। इस दौरान विभिन्न संस्थाएं भी सक्रिय रहीं। संस्था से जुड़ी युवतियों ने अस्सी घाट पर रंगोली बनाकर भक्ति के साथ ही देश भक्ति का संदेश दिया।

देव दीपावली को लेकर सभी घाटों पर लोगों में खासा उत्साह दिख रहा है। कलाकार अपनी कलाकृति को मूर्त रूप देने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में अस्सी घाट पर विभिन्न संस्था से जुड़ी बालिकाओं व युवतियों ने रंगोली बनाई। इसमें मुख्यतः नारी शक्ति-मिशन शक्ति को दर्शाया जा रहा है। लड़कियों ने उत्साह के साथ रंगोली में सहभागिता दिखाकर नारी शक्ति को दर्शाया। अस्सी घाट पर राष्ट्रवाद की रंगोली खासा आकर्षित कर रही है।

घाट पर दीपों के रोशन होने के पहले छात्र-छात्राओं ने देवी-देवताओं के रंगोली के साथ साथ तिरंगे को भी रंगों से उकेरा, जिसमें एकता के प्रतीक के साथ साथ महादेव की त्रिशूल भी उकेरा गया, जो खासा पसंद किया जा रहा है। रंगोली बनाने वाली छात्राओं का कहना है कि देश-दुनिया से लोग आ रहे हैं। ऐसे में हमारी राष्ट्र की एकता को प्रदर्शित करने के लिए यह रंगोली सजाई गई है जो राष्ट्रवाद की भावना को दर्शा रही है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment