magbo system

Editor

प्रवर्तन दल, नगर निगम वाराणसी द्वारा चलाए गए अभियानों का विवरण

VK Finance

नगर आयुक्त महोदय श्री अक्षत वर्मा आईएएस के निर्देशानुसार और प्रभारी प्रवर्तन दल कर्नल संदीप शर्मा के आदेश के क्रम में :–
1-कर्नल संदीप शर्मा के निर्देश पर अवैध रूप से अस्सी घाट पर वेंडिग करने के संबंध में अतिक्रमण निरीक्षक श्री संजय श्रीवास्तव एवं उनकी टीम के साथ प्रवर्तन दल के सहयोग से मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से वेंडिंग कर रहे हैं वेंडरो को रू 900 जुर्माना कर अतिक्रमण हटाया गया।
2-शिवाला रत्नाकर पार्क से प्राप्त शिकायत प्राथमिक स्कूल के पास अवैध तरीके से ठेला लगाकर अतिक्रमण करने के संबंध में मौके पर पहुंचकर दोनों ठेला वालों को रुपया 2000 का जुर्माना कर ठेला को हटाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
3- निखिलेश श्रीवास्तव डिंडोरी महाल से प्राप्त आई जी आर एस शिकायत कॉलोनी के रास्ते में गाड़ी खड़ा कर और रैंप बनाकर अतिक्रमण करने के संबंध में अतिक्रमण निरीक्षक श्री संजय श्रीवास्तव एवं उनकी टीम के साथ प्रवर्तन दल के साथ मौके पर पहुंचकर शिकायत कर्ता की उपस्थिति में रैंप को हटाने के संबंध में बातचीत किया गया। घर के बाहर गाड़ी चढ़ाने के लिए बनाए गए रैंप से किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं हो रहा है, यह शिकायतकर्ता को बताया गया। गली के रास्ते में गाड़ी खड़ा कर अतिक्रमण के संबंध में शिकायत यातायात विभाग को ट्रांसफर की जाएगी।
4- नदेसर(राम जानकी मंदिर) से प्राप्त शिकायत ( वार्ड न 18 वरुणा नदी के किनारे राम जानकी मंदिर के जमीन को कब्जा कर पशु पालन करने के संबंध मे ) पशु चिकित्सक डॉक्टर संतोष पाल और उनकी टीम और प्रवर्तन दल की मिलीजुली टीम मौके पर पहुंचने पर, महंत द्वारा बताया गया अतिक्रमण कर्ता सुबह ही पूरे पशुओ को किसी गुप्त स्थान पर शिफ्ट कर दिया जिससे मंदिर के जमीन पर 01 ही पशु मिला। टीम द्वारा शिकायत कर्ता को बताया गया की पशु आने पर फोटो खींच कर विभाग को सूचित करे और जमीन कब्जा करने पर नगर निगम के राजस्व विभाग को सूचित करने के लिए बताया गया।
5- प्रभारी प्रवर्तन दल कर्नल संदीप शर्मा के नेतृत्व मे चंदौली जिले के SDM श्री अनुपम मिश्रा और उनकी पुलिस बल एवं श्री राजनाथ चौधरी (वैज्ञानिक सहायक प्रदुषण बोर्ड वाराणसी ) की उपस्थिति मे अतिक्रमण निरिक्षक श्री संजय श्रीवास्तव एवं उनकी अतिक्रमण टीम और प्रवर्तन दल की संयुक्त टीम द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध रामनगर के फेज 1 एरिया मे एक प्लास्टिक स्टोर मे छापा मारा गया। अभियान के दौरान स्टोर से 629 बोरी प्लास्टिक (लगभग 16 टन 925 kg )जब्त करते हुए 280000/-रूपये प्लास्टिक जुर्माना वसूला गया।
6- प्रभारी प्रवर्तन दल कर्नल संदीप शर्मा के आदेश पर जब्त किये गए 629 प्लास्टिक की बोरियो (लगभग 16 टन 925 kg )को रिसायकल के लिए रामनगर के फेज-2 के रिसायकल स्टोर मे प्रवर्तन दल द्वारा रखकर सील किया गया।
7- रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया फेस 1 में ही में एक अन्य अभियान के तहत प्रतिबंधित प्लास्टिक बनाने वाली एक फैक्ट्री को कल प्रवर्तन दल नगर निगम वाराणसी, जिला प्रशासन चंदौली एवं प्रदूषण बोर्ड के मिले जुले अभियान के तहत बंद करवा दिया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के पास एक विस्तृत रिपोर्ट आगे की कार्यवाही हेतु भेजी जा रही है। फैक्ट्री मालिक मनोज कुमार तिवारी को 35,000 रु जुर्माना भी किया गया।
आज का जब्त प्लास्टिक – 16925 kg
आज का प्लास्टिक जुर्माना— रू 280000/-
आज का अतिक्रमण जुर्माना- रू 2900/-

इस माह जब्त प्लास्टिक – 17 टन 30 kg
इस माह का प्लास्टिक जुर्माना – रू 3,77,400/-
इस माह का अतिक्रमण जुर्माना- रू 1,43,200/-
इस माह की हटवाई गईं होर्डिंग– 91

खबर को शेयर करे

Leave a Comment