magbo system

Editor

वाराणसी में 7,220 लीटर अवैध शराब पर चला रोलर, कोर्ट के आदेश पर विनष्टीकरण

वाराणसी में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। कोर्ट के आदेश पर कुल 7,220 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई लंका क्षेत्र में की गई, जहां प्रशासन की मौजूदगी में शराब पर रोलर चलाकर उसे नष्ट किया गया।

VK Finance

इस दौरान एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट (काशी जोन), एसीपी भेलूपुर, लंका इंस्पेक्टर और आबकारी निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि यह शराब विभिन्न अभियानों के दौरान बरामद की गई थी। जब्त शराब को सुरक्षित रखने के बाद न्यायालय के निर्देश पर नष्ट किया गया।

प्रशासन का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह की गतिविधियों में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई को लेकर अधिकारियों ने कहा कि जनहित और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे कदम जरूरी हैं। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment