magbo system

Editor

उपजिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी लोगों की फरियाद

राजातालाब। संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी शांतुन कुमार सिंनसिनवार ने शनिवार को राजातालाब तहसील पर क्षेत्र के आए हुए लोगों की सड़क,नाली, खड़ंजा, चकरोड पर अवैध कब्जा, पेंशन,आवास सहित अन्य विभिन्न फरियाद को सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। संपूर्ण समाधान दिवस में कल 97 शिकायत पत्र मिले जिसमें सिर्फ 12 शिकायत पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में एसीपी अजय श्रीवास्तव, तहसीलदार शालिनी सिंह, नायब तहसीलदार, राजस्व विभाग सहित संबंधित विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment