RS Shivmurti

परिवार के साथ प्रकाश पर्व मनाएंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

खबर को शेयर करे
RS Shivmurti

कौशाम्बी– उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने परिवार के साथ कौशाम्बी में दीपावली का पर्व मनाने जा रहे हैं। वे कल अपने गृह जनपद कौशाम्बी पहुंचेंगे, जहां सबसे पहले सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में वे जिले में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और विभिन्न योजनाओं पर चर्चा करेंगे।

RS Shivmurti

बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री अपने पैतृक आवास सिराथू जाएंगे, जहां वे अपनी पूज्य माँ और परिवार के साथ दीपावली का त्योहार मनाएंगे। इस विशेष अवसर पर वे पारिवारिक परंपराओं का पालन करते हुए दीपोत्सव में शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री अपने पैतृक आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

केशव प्रसाद मौर्य का यह दौरा कौशाम्बी के लिए खास माना जा रहा है, क्योंकि वे दीपावली के अवसर पर अपने गृह जिले में अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। उनके आगमन से जिले के विकास कार्यों में गति आने की संभावना है, और उनके द्वारा किए गए निरीक्षण से अधिकारियों को विकास कार्यों में नई दिशा मिल सकती है।

इसे भी पढ़े -  सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश, तीन बार से अधिक पेनॉल्टी लगी तो ब्लैक लिस्ट करें फर्म
Jamuna college
Aditya