
प्रस्तावित ठेका मुख्य मार्ग पर, महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जताई जा रही है गंभीर चिंता
वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के कॉलोनी में शराब ठेका खोले जाने के प्रस्ताव के खिलाफ स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। खासकर महिलाओं ने चिमटा,बेलन,हसुआ जैसे घरेलू सामानों के साथ प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। वही प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का कहना है कि यह ठेका पहले आबादी से दूर था, लेकिन अब इसे कॉलोनी के मुख्य प्रवेश मार्ग पर स्थानांतरित किया जा रहा है,जिससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। महिला बेबी देवी ने कहा कि यह मार्ग हमारी कॉलोनी का एकमात्र सुरक्षित रास्ता है। आगे हाईवे है जहां चलना बेहद असुरक्षित है। यदि यह ठेका यहां खुल गया तो हम महिलाओं का निकलना दूभर हो जाएगा। वही कॉलोनी की छात्रा मानसी बरनवाल ने बताया कि ठेका उनके घर से मात्र 10 मीटर की दूरी पर है। उन्होंने कहा कि हम छात्र-छात्राएं मानसिक रूप से परेशान हैं। शराब खरीदने आने वाले लोगों का व्यवहार अक्सर आपत्तिजनक होता है। पढ़ाई में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।वही स्थानीय निवासी संतोष बरनवाल ने ठेके के नियमन को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “एक बार यह ठेका नवनीकृत जरूर हुआ है, लेकिन आबकारी नियमों के अनुसार शराब ठेका आबादी से कम से कम 220 मीटर की दूरी पर होना चाहिए, जबकि यह मात्र 10 मीटर की दूरी पर प्रस्तावित है। वही प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी, आबकारी विभाग, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और क्षेत्रीय विधायक त्रिभुवन राम को ज्ञापन सौंपकर ठेका हटवाने की मांग की है। कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वही ग्राम प्रधान राघवेंद्र जायसवाल के आश्वासन पर महिलाओं ने धरना समाप्त किया। विरोध करने वालों में संगीता,दिक्षा, संजना चौहान, निधि, कीर्तन, विजय लक्ष्मी, मीनाक्षी, सीमा गीता, रामा, संतोष,आशीष,मानसी, अमृता,बेबी,नेहा,चंद्रीका अजय,दिनानथ,नीरज कैलाश,प्रखर कुमार आदि लोग शामिल रहे।
