वाराणसी। बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर कथित विवादित और आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के बाद माहौल गरमा गया है। इसी के विरोध में रविवार को वाराणसी में युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और मौलाना का पुतला फूंका।

मैदागिन चौराहे पर त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन और हिंदू युवा वाहिनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रशासन से उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी तथा वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अंबरीश सिंह भोला ने कहा कि मुख्यमंत्री की माता को लेकर की गई टिप्पणी बेहद निंदनीय है और इससे प्रदेश की जनता की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की टिप्पणी करने का साहस न कर सके।
इस दौरान अंबरीश सिंह भोला ने यह भी घोषणा की कि जो व्यक्ति मौलाना का सिर काटकर लाएगा, उसे हिंदू युवा वाहिनी की ओर से 21 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने प्रशासन से मौलाना अब्दुल्ला सलीम की नागरिकता रद्द करने की मांग भी उठाई।
प्रदर्शन के दौरान कुछ देर के लिए क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण रहा, हालांकि पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में रही। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व जिला कोषाध्यक्ष नवीन कश्यप, पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष सन्नी गुप्ता, विनय जायसवाल, पूर्व महानगर मीडिया प्रभारी अश्वनी गुप्ता, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष विनय चौरसिया, उमेश सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, पूर्व महानगर मंत्री नीतीश रौनक, कोषाध्यक्ष गप्पू सिंह, दिनेश अग्रहरि सहित 12 मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।