magbo system

Editor

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस- सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक लगाई

राहुल ने शाह को हत्यारा कहा था
~~~
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार सुबह राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगा दी है। भाजपा कार्यकर्ता नवीन झा ने राहुल गांधी पर अमित शाह के खिलाफ 2019 में अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप के साथ मानहानि का केस किया था।
दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले झारखंड के चाईबासा में अपने एक सार्वजनिक भाषण के दौरान, गांधी ने शाह को हत्यारा बताया था। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने झारखंड सरकार और भाजपा नेता को नोटिस जारी कर गांधी की अपील पर उनका जवाब मांगा है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment