magbo system

Editor

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का निधन, देश में शोक की लहर

वाराणसी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का गुरुवार शाम निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी के चलते दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनका जीवन बचाया नहीं जा सका। डॉ. मनमोहन सिंह दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे और भारतीय राजनीति में उनका योगदान अमूल्य रहा। वे लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। 2006 में उनकी दूसरी बाईपास सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से उनकी सेहत लगातार गिरती रही।

VK Finance

डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को गाह (अब पाकिस्तान) में हुआ था। एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री और राजनेता के रूप में उन्होंने देश को नई दिशा दी। 1991 के आर्थिक सुधारों के मुख्य सूत्रधार के रूप में उनकी भूमिका ने भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर पहुंचाया।

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर से पूरे देश में शोक व्याप्त है। सोशल मीडिया पर राजनेताओं, उद्योगपतियों और आम जनता ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment