magbo system

Editor

रामनगर के बलुआघाट पर पांचवें दिन युवक का शव मिला

रामनगर(वाराणसी) । स्थानीय थाना क्षेत्र के विश्व सुंदरी पुल से सोमवार की शाम छलांग लगा कर आत्महत्या करने वाले 22 वर्षीय धीरज मौर्य का शव शुक्रवार को अपराह्न बलुआ घाट के पास मिल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई में जुट गई। बताया जाता है कि धीरज मौर्य का रामनगर की एक छात्रा से पिछले ढाई वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ब्रेकअप होने पर धीरज ने छात्रा की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया था। छात्रा के घर वालों को जानकारी होने के डर से धीरज विश्व सुंदरी पुल पर बाइक से पहुंचा। विश्व सुंदरी पुल पर इधर-उधर टहलने के बाद धीरज ने अपने एक मित्र को फोन से जानकारी देने के बाद मोबाइल को बाइक की सीट पर रखकर गंगा जी में छलांग लगा दिया था ।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment